फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गर्मी के बावजूद वैष्णो देवी यात्रा में भारी उत्साह, 16 हजार भक्तों ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी और मां वैष्णो देवी के दरबार में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा और तेज धूप खिली रही। हालांकि दोपहर के समय आसमान में छाए हल्के बादलों ने भवन की ओर बढ़ रहे यात्रियों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी। गर्मी के बावजूद भक्तों की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा।
जयकारों के बीच श्रद्धालु पूरे जोश के साथ पवित्र भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। देर शाम 6 बजे तक करीब 16,000 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर यात्रा शुरू कर चुके थे। दर्शन के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं से बाजारों में खासी रौनक रही। वहीं 19 मार्च से शुरू होने वाले पावन चैत्र नवरात्र को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन सहित सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई, सजावट और रंग-रोगन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। नवरात्र के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और श्राइन बोर्ड सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें