फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी यात्रा में भारी गिरावट: पीक सीजन में भी श्रद्धालु संख्या सामान्य से 70% कम

विज्ञापन
भवन में श्रद्धालु बैठ कर मां के  जयकारे लगाते हुए 
विज्ञापन
पिछले सालों में रोजाना 35,000-45,000 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते थे
विज्ञापन

इस बार मई महीने में औसतन महज 8,000-13,000 तीर्थयात्री ही रजिस्टर्ड हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा इस बार बेहद मंदी का सामना कर रही है। मई के पीक सीजन में जहां आमतौर पर पिछले सालों में रोजाना 35,000-45,000 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते थे, वहीं इस बार मई के महीने में औसतन महज 8,000-13,000 तीर्थयात्री ही रजिस्टर्ड हुए हैं। यह सामान्य संख्या से करीब 70% कम है।
विज्ञापन

गर्मी की बढ़ती तीव्रता और मौसम में बदलाव ने भी यात्रियों की संख्या पर असर डाला है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिनमें सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाना शामिल है। श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं को रहने और भोजन की उचित व्यवस्था भी प्रदान की जा रही है। कटड़ा शहर के होटल कारोबारियों और दुकानदारों को उम्मीद थी कि मई के मध्य तक यात्रा में तेजी आएगी, लेकिन फिलहाल आंकड़े उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते यात्रा पर पड़े झटके का असर अभी तक बना हुआ है।
विज्ञापन

-
यात्रा आंकड़े (10-18 मई):

10 मई: 1,634, 11 मई: 1,481, 12 मई: 1,876, 13 मई: 3,260, 14 मई: 5,166
15 मई: 5,434, 16 मई: 7,900, 17 मई: 13,040, 18 मई: 11,695

गिरावट के प्रमुख कारण
सुरक्षा चिंताएं: 18 मई को समाप्त हुए युद्धविराम के बाद अनिश्चितता
भीषण गर्मी: इस साल मई में तापमान का असामान्य रूप से बढ़ना
आर्थिक मंदी: मध्यम वर्ग की यात्रा क्षमता पर प्रभाव

स्थानीय व्यवसायों पर मार
60% होटल और धर्मशालाएं खाली
दुकानदारों का कारोबार 40% तक गिरा
गाइड और पोर्टर बेरोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें