फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भारी बारिश से वैष्णो देवी यात्रा प्रभावित, हिमकोटी मार्ग बंद

Sat, 01 Mar 2025 12:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
जगह-जगह भूस्खलन के कारण खाली पड़ा हिमकोटी मार्ग। संवाद - फोटो : katra
विज्ञापन
अर्धकुंवारी से हिमकोटी भवन तक जाने वाले बैटरी कार मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन
विज्ञापन

कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा और भवन क्षेत्र में बुधवार रात से लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण मां वैष्णो देवी यात्रा प्रभावित हो गई है।
खराब मौसम और भूस्खलन के कारण श्रद्धालुओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार रात अर्धकुंवारी से हिमकोटी भवन तक जाने वाले बैटरी कार मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ, जिससे इस मार्ग को श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। लगातार बारिश के कारण मार्ग पर पत्थर गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। खराब मौसम के चलते शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित रही।
विज्ञापन

वहीं, मां वैष्णो देवी भवन से भैरो घाटी के बीच चलने वाली रोपवे सेवा भी बीच-बीच में बाधित हो रही है। तेज हवाओं और बारिश के कारण रोपवे सेवा सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें