फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वैष्णो देवी भवन को निशाना बनाने की फिराक में लश्कर, हाईअलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन से आधार शिविर तक बढ़ाई गई सतर्कता, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात, गश्त भी बढ़ाई गई
विज्ञापन








कटड़ा। आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा दिल्ली के चांदनी चौक सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों खासकर वैष्णो देवी भवन को निशाना बनाने की फिराक में है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद कटड़ा और माता वैष्णो देवी भवन की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों के जवान तैनात हैं। पुलिस, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।



सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए कटड़ा के प्रवेश द्वारों से लेकर भवन परिसर तक अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियों की तैनाती की गई है। क्विक रिस्पांस टीम को पूरी तरह अलर्ट रखा गया है। इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के जरिये यात्रा मार्ग पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


मजदूरों और वाहनों की सघन तलाशी



सुरक्षा बल न केवल श्रद्धालुओं बल्कि यात्रा मार्ग पर सेवा देने वाले घोड़ा, पिट्ठू और पालकी मजदूरों की भी निरंतर जांच कर रहे हैं। कटड़ा से सटी सभी पुलिस चौकियों पर नाकाबंदी कर हर आने-जाने वाले वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा अधिकारियों ने बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन




श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता



भवन परिसर में पुलिस, सीआरपीएफ और खुफिया विभाग की टीमें संयुक्त रूप से निगरानी कर रही हैं। यहां भी अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। कटड़ा तक सभी संवेदनशील स्थानों पर निरंतर गश्त की जा रही है। पुलिस व सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुखमय बनी रहे। उन्होंने यात्रियों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें