चिनैनी।बैसाखी पर्व पर हर वर्ष लगने वाला बेनी संगम में एक दिवसीय मेला इस बार कोरोना वायरस के चलते स्थगित कर दिया जाएगा, बैसाखी मेला के सदस्य विजय कुमार शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की तरह बेनी संगम में विशाल मेले का आयोजन होता है लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते मेला फिलहाल स्थगित कर दिया गया है बैसाखी पर्व पर बैसाखी मेले के कुछ सदस्य बेनी संगम में पहुंचकर दूरी बनाकर पूजा अर्चना करेंगे और जल्दी ही वापस लौट जाएंगे लेकिन इस बार मेले का आयोजन नहीं किए जाने की योजना है उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के चलते सरकार द्वारा 21 दिनों तक का लॉक डाउन दिया गया है तथा यह लॉक डाउन 14 अप्रैल को संपन्न होगा ऐसे में बैसाखी मेला भी उसी दिन होता है तथा कोरोना वायरस के चलते इस बार अभी तक यही निर्णय लिया गया है कि मेला स्थगित कर दिया गया है ताकि मेले में किसी को भी परेशानी पेश ना आए ! बता दे कि बैसाखी मेले पर करीब 10 से 15 हजार लोग बेनी संगम में पहुंचते हैं और मेले का आनंद लेते हैं, वही इस संबंध में जब कुछ स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि बैसाखी मेला ना होने का मलाल तो होगा, मगर इसी में सभी की भलाई होगी लेकिन कोरोना वायरस के चलते यदि मेला स्थगित किए जाने की योजना है तो इसका समर्थन करते हैं क्योंकि मेले में हजारों लोग पहुंचते हैं जिससे परेशानी पेश आ सकती है