624.1 स्कोर के साथ संस्कार ने जीती ऑनलाइन शूटिंग चैंपियनशिप - रामप्रस्था के दीप मेमोरियल स्कूल में हुई ऑनलाइन शूटिंग
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। रामप्रस्था स्थित दीप मेमोरियल स्कूल में बृहस्पतिवार को ऑनलाइन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें लैपटॉप पर शूटिंग तकनीकी के जरिए ऑल इंंडिया के 60 से अधिक शूटर्स ने एयर राइफल और एयर पिस्टल कैटेगरी में हिस्सा लिया। जहां संस्कार ने 624.1 स्कोर के साथ एयर राइफल कैटेगरी में जीत दर्ज की। कोच वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि फर्स्ट ऑल इंडिया ओपन ऑनलाइन शूटिंग चैंपियनशिप में नैशनल औरर इंटरनैशनल शूटर्स ने हिस्सा लिया। एकदिवसीय प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर राइफल कैटेगरी में संस्कार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान पर नागपुर के अनिल पांडेय ने 621.9 स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। तीसरे पर मुजफ्फरनगर के शांतानु रहे। उधर, 10 मीटर एयर पिस्टल कैटेगरी में कुणाल सैनी 564 स्कोर के साथ आगे रहे। -----------------------