फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 3995 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में वीरवार को शाम तक करीब चार हजार लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली है। हजारों की संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटरों में पहुंचे थे और कई लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए ही लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की संख्या बढ़ने के साथ सेंटर की संख्या में भी बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन

जुलाई महीने में कई बार वैक्सीन का संकट सामने आ चुका है। जब वैक्सीन कमी होती है तो हजारों लोगों को बिना वैक्सीन के ही घरों को लौटना पड़ता है। बुधवार को वैक्सीन का नया स्टाक पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग ने पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी हासिल की थी। वीरवार को कुल 3995 लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली है। एक स्वास्थ्य कर्मचारी को दूसरी डोज, 192 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग के 2248 लोगों को पहली और 11 को दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग के 132 लोगों को पहली और 1110 लोगों को दूसरी डोज, 20 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 281 को दूसरी डोज लगाई गई है। वैक्सीन लगवाने के लिए हजारों की संख्या में लोग सेंटरों में पहुंच गए थे।
वैक्सीन लगवाने के लिए सभी ने घंटों इंतजार किया। जिनको वैक्सीन लग गई, वह राहत महसूस कर घरों को लौटे और जिनको वैक्सीन नहीं लग सकी वह निराश होकर घरों को लौटे। वीरवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 1950 डोज मौजूद थी। अगर रात तक नया स्टाक पहुंच गया तो शुक्रवार को वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या हजारों में होंगी। लेकिन नया स्टाक नहीं पहुंचा तो बहुत कम लोगों को ही वैक्सीन लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें