फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2485 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में सोमवार को थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पिछले सप्ताह के मुकाबले में इस सप्ताह के शुरूआत में कम संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकी है। इसका एक कारण वैक्सीन की कमी भी है। शाम तक कुल 2485 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी के कारण रविवार को कम संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकी थी। पिछले कुछ दिनों से वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कभी कमी हो रही है तो कभी बढ़ोतरी हो ही है। रविवार को करीब 1600 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी थी।
सोमवार को इनकी संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और शाम तक 2485 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक स्वास्थ्य कर्मचारी को पहली और एक को दूसरी डोज, एक फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली और आठ को दूसरी डोज, 18 से 45 आयु वर्ग के 476 लोगों को पहली डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 से 60 आयु वर्ग में 609 लोगों को पहली डोज और 895 लोगों को दूसरी डोज, 228 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 266 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें