डोडा। चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) डॉ. ओम कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. सत लाल मन्हास और बीएमओ घाट डॉ. अब्दुल गफूर की देखरेख में मेडिकल ब्लॉक घाट में बुधवार को नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। पात्र लाभार्थियों को टीके लगाए गए, ताकि बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य और बीमारी की रोकथाम को बढ़ावा मिला। वहीं, आरएसबीके स्क्रीनिंग टीम ने सरकारी हाई स्कूल भाबोर का दौरा किया। छात्रों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें आंखों की जांच, हीमोग्लोबिन (एचबी) की गणना और समग्र स्वास्थ्य आकलन शामिल थे। टीम के एक अधिकारी ने बताया कि हम हर बच्चे की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संवाद