फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल पार्टी मीटिंग का न्योता नहीं मिलने पर भड़के इकजुट जम्मू पार्टी के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
उध्मपुर। दिल्ली में आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में इक्जुट जम्मू पार्टी के नेताओं को आमंत्रित नहीं करने पर कार्यकर्ता भड़क गए हैं। वीरवार को गोल मार्केट में केंद्र स रकार के खिलाफ काली पट्टियां बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, नारेबाजी कर जम्मू को अलग राज्य बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने केंद्र सरकार की अलोचना करते हुए जम्मू संभाग के नेताओं के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। इसलिए इकजुट जम्मू 24 जून को काला दिवस के रूप में मना रही है। जम्मू प्रांत को एक बार फिर प्रदेश के राजनीतिक भविष्य पर चर्चा से बाहर कर दिया गया है, जोकि शर्मनाक है। जम्मू संभाग को अलग राज्य बनाना ही इस भेदभाव, उत्पीड़न, अपमान का समाधान हैं। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से जम्मू प्रांत के लिए अलग राज्य के लिए अभियान को और तेज करने का प्रस्ताव पारित किया। प्रदर्शन में संजय सिंह, अनुराग खजूरिया, अमन शर्मा, रजनीश कौल और नीरज गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें