उधमपुर। शहर के मिनी स्टेडियम में आयोजित जोनल लेवल इंटर स्कूल टूर्नामेंट में सोमवार को जोन जिब के अंडर 14 वर्ष और अंडर 17 बालिका वर्ग में खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले करवाए गए। इसका आयोजन खेल महानिदेशक राजिंदर सिंह तारा के संरक्षण और जिला खेल अधिकारी, उधमपुर तथा जेडपीईओ जिब ज्योति रानी की देखरेख में किया जा रहा है। सोमवार को टूर्नामेंट में विभिन्न 27 सरकारी और निजी स्कूलों से लगभग 366 छात्राओं ने भाग लिया।
इसमें अंडर 14 गर्ल्स के कबड्डी मुकाबले में 17-5 के स्कोर से एमएस कुपरला विजेता और एचएस लड्डन उपववेजता रहा। जबकि वॉलीबॉल में 2-0 के स्कोर से एचएसएस बारटा विजेता और एचएस सत्तैनी उपविजेता रहा। इसी तरह खो-खो में 4-3 के अंक से एचएस कावा विजेता और एचएस लड्डन उप विजेता रहा।
इसके अलावा खेले गए अंडर 17 गर्ल्स के कबड्डी मुकाबले में 9-3 के स्कोर से एचएस बली विजेता और एचएसएस बारटा रनर अप रहा। वॉलीबॉल में 2-0 के स्कोर से एचएसएस बारटा विजेता और एचएस अपर थनोआ रनर अप रहा। खो-खो में 6-4 के स्कोर से एचएस कावा विजेता और एचएस लड्डन उप विजेता रहा।
सभी मैचों का संचालन युवा सेवा एवं खेल विभाग जोन जिब के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा किया गया।