फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के कार्य के चलते राजमार्ग को 24 घंटे के लिए किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत के कार्य के चलते राजमार्ग को 24 घंटे के लिए किया बंद वीरवार सुबह आठ बजे शुरू होगी आवाजाही संवाद न्यूज एजेंसी उधमपुर/रामबन। रामबन के विभिन्न हिस्सों में मरम्मत के कार्य के चलते बुधवार को एक बार फिर से राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा गया। उधमपुर और रामबन में रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पटनीटाप, डोडा, भद्रवाह जाने वाले वाहनों को रोक कर पूछताछ के बाद ही घाटी जाने की अनुमति मिली। उधमपुर में सैंकड़ों की संख्या में वाहनों को रोक कर रखा गया। इनको भी वीरवार को घाटी की तरफ जाने की अनुमति मिलेगी। जारी की गई एडवाइजरी को लेकर पुलिस ने ट्रकों को मंगलवार रात से उधमपुर में रोकना शुरू कर दिया था। इसके बाद उधमपुर में रोके गए वाहनों की कतार बढ़ती चली गई। बुधवार सुबह तक जखैनी के साथ भारत नगर, रठियान, गरनई, बट्टलबालियां, मांड व अन्य कई इलाकों में सैंकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोका गया। जखैनी इलाके में कुछ यात्री वाहनों को रोका गया था। राजमार्ग के बंद होने की सूचना होने पर यात्री वाहन कम चल रहे हैं। जखैनी में पुलिस हर वाहन को रोक कर चालक से पूछताछ कर रही थी। पटनीटाप, किश्तवाड़, भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, चिनैनी व अन्य रूट पर जाने वाले वाहन पहुंचे तो पुलिस ने चालक से पूछताछ व कागजात की जांच करने के बाद आगे जाने की अनुमति दी। पटनीटाप जाने वाले यात्रियों को होटल में बुकिंग होने के बाद ही जाने की अनुमति दी गई। रामबन में नाशरी टनल से जवाहर टनल के बीच भी वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा गया। रामबन के स्थानीय निवासियों को सुबह आठ बजे तक ही वाहन चलाने की अनुमति दी गई और आठ बजे के बाद पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। बारिश होने पर रामबन के कई हिस्सों में पस्सियां गिरी, लेकिन फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने मलबे को हटा कर राजमार्ग को खोल दिया था। वाहनों की आवाजाही पहले से ही बंद थी, लेकिन इससे किसी को परेशानी नहीं हुई। मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद वीरवार सुबह आठ बजे से ही वाहनों को चलने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें