पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम सहित कश्मीर के कई जिलों में बारिश हुई है। राजधानी श्रीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। जम्मू में भी सुबह कुछ इलाकों में बारिश हुई है। पर्यटन स्थलों पर बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ियों में धुंध छाई है।