फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय ट्रक को लगी आग, चालक बुरी तरह से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाना बनाते समय ट्रक को लगी आग, चालक बुरी तरह से झुलसा दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। शहर के साथ लगते गोल मेला इलाके में शुक्रवार दोपहर को खाना बनाते समय अचानक ट्रक को आग लग गई। देेखते ही देखते आग भड़क गई। आग की चपेट में ट्रक का चालक भी आ गया। चालक को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर जीएमसी रेफर कर दिया। वहीं दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जानकारी अनुसार दोपहर करीब दो बजे ट्रक नंबर पीबी13बीसी-1515 का चालक देसा निवासी संगरूर पंजाब ट्रक के अंदर क्लीनर के साथ खाना बना रहा था। इसी बीच अचानक ट्रक को आग लग गई। आग की चपेट में चालक भी आ गया, लेकिन किसी तरह से वह ट्रक से बाहर निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया और गंभीर हालत में तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसको जीएमसी रेफर कर दिया गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को भी दे दी गई थी। कुछ समय के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। करीब आधा घंटा मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया। जब दमकल विभाग की टीम ने ट्रक के अंदर निरीक्षण किया तो अंदर रखा सामाना जल गया था। लेकिन समय रहते आग को भड़कने से रोक दिया गया। अगर भड़क जाती तो पूरा ट्रक चपेट में आ जाता और इससे काफी नुकसान हो सकता था। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें