फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिला कॉलेज में कराई राखी मेकिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
महिला कालेज में आयोजित राखी मे​किंग प्रतियोगिता में बनाई रा​खियां दिखातीं प्रतिभागी छात्राएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राजकीय महिला कालेज उधमपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग की तरफ से शुक्रवार को कॉलेज परिसर में अंतर-महाविद्यालय राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम राखी की भावना का जश्न मनाने और छात्राओं में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया था। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. नलिनी पठानिया ने परिसर में उत्सव मनाने के महत्व पर जोर दिया और छात्राओं की रचनात्मकता की प्रशंसा की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पांचवें सेमेस्टर की लगभग 30 छात्राओं ने भाग लिया और वेस्ट मेटेरियल, ताजी पंखुड़ियों, सूखे मेवों के छिलकों और अन्य चीजों का उपयोग करके अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्यों में प्रो. रीवा लखनोत्रा, प्रो. मीनाक्षी जम्वाल और प्रो. मंजू बाला शामिल थे। प्रथम पुरस्कार सरेष्टा ने प्राप्त किया, दूसरा स्थान मधु और रीनू ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया और तीसरा स्थान रिंकी और सोनिया को मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन विजेताओं और प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रमुख और स्टाफ सदस्यों ने किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें