आतंकी हमले में मारे गए लोगों को उधमपुर महिला कॉलेज में श्रद्धांजलि देते स्टाफ सदस्य।
उधमपुर। पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मिक शांति के लिए बुधवार को राजकीय महिला काॅलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभी विभागों में दो मिनट का मौन रखा गया। संकाय सदस्यों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। सदस्यों ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। संवाद