फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मजालता में भी प्रदर्शन, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

विज्ञापन
मजालता के बट्टल में आतंककाद के ​​​खिलाफ धार रोड पर प्रदर्शन करते लोग। ​भिन्न संगठनों के सदस्य।
विज्ञापन
मजालता। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को मजालता में प्रदर्शन किया गया। सिविल सोसायटी और विभिन्न संगठनों ने आतंकियों के कृत्य की निंदा की और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने आतंकवाद का पुतला जलाया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारी का कहना था कि कश्मीर में आतंकियों द्वारा निहत्थे पर्यटकों पर किया गया हमला निंदनीय है। इसका पूरा समाज विरोध करता है। शाम को मनवाल बाजार में व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई की तरफ से आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। मनवाल, बट्टल, मजालता और खून में भी बंद का व्यापक असर देखने को मिला। सभी कारोबारी गतिविधियों सहित यातायात व शिक्षण संस्थान बंंद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें