फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 14.57 लाख से होगी राजकीय महिला काॅलेज परिसर की सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। राजकीय महिला काॅलेज में 14.57 लाख की लागत से अंदरूनी सड़कों की मरम्मत और स्टाफ पार्किंग की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग की तरफ से टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
इस काम के पूरा होने से कालेज परिसर की खस्ताहाल हो चुकी सड़कों की वजह से पेश आने वाली परेशानी से राहत मिलेगी और स्टाफ पार्किंग की व्यवस्था में सुधार होगा। काॅलेज प्रबंधन के मुताबिक सड़कों की दयनीय स्थिति से कालेज की सुंदरता को भी बनाए रखने में पेरशानी पेश आ रही थी। सड़कों पर गड्ढों की परेशानी से छात्राएं भी परेशानी महसूस कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा सोनिका, सीमा देवी व अन्य ने कहा कि कालेज के भीतर सड़कों पर बने गड्ढों के कारण मुख्यरूप से बारिश के दौरान अधिक परेशानी पेश आ रही थी। बाहर भी सड़क खस्ताहाल है। बारिश के दौरान परिसर के अंदर भी कीचड़ फैल जाने से समस्या दुगनी हो जाती है। सड़कों पर नया तारकोल बिछाए जाने से समस्या हल हागी। काॅलेज की सुंदरता भी बनी रहेगी।

कोट.. काॅलेज परिसर की सड़कों की मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
- रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें