फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीव्र बारिश, बाढ़ व भूस्खलन की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को उधमपुर जिले सहित जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में प्रतिकूल मौसम रहने की संभावना है। हालांकि कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में तीव्र बारिश, अचानक बाढ़, भूस्खलन हो सकता है।इजिसके चलते जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी के तहत लोगों को नालों और बाढ़-प्रवण या बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के पास जाने से बचने, लोगों को आपातकालीन आपूर्ति तैयार रखने और स्थानीय मौसम संबंधी चेतावनियों से अपडेट रहने, लोगों को सतर्क रहने और हर समय सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, खासकर बाढ़-प्रवण क्षेत्रों में यदि यात्रा आवश्यक है तो उपयुक्त बरसाती कपड़े और आवश्यक दवाइयां साथ रखें।
बाढ़-प्रवण या जल-जमाव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय अधिकारियों के परामर्श से सुरक्षित स्थानों का विकल्प तैयार रखना चाहिए। आम जनता को भूस्खलन-प्रवण क्षेत्रों और तेज बहाव वाली नदियों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपातकालीन पुलिस नियंत्रण कक्ष या आपातकालीन प्रतिक्रिया संचालन केंद्र के 01992-276915 और सहायता प्रणाली के 112 नंबरों पर संपर्क ककें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें