फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कैरा गांव में पानी की नियमित सप्लाई न होने से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के साथ लगते कैरा गांव में पानी की नियमित सप्लाई न होने से ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि गांव में कभी 5 दिन तो कभी 10 दिन बाद सप्लाई आता है। इसकी वजह से बावली से भी पानी ढोना पड़ रहा है। इससे दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। कभी-कभी बच्चों को स्कूल भेजने में भी देरी हो जाती है।
स्थानीय निवासी मोहन लाल, निक्कु, बोधराज, कुलदीप ने कहा कि गांव में यह समस्या पांच महीने से है। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी कभी लाइन में फाल्ट आना तो कभी पाइप क्षतिग्रस्त होना कारण बताते हैं। इस बारे में विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जलशक्ति विभाग के जेई अरुण गुप्ता ने बताया कि यह इलाका चिनैनी क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आता है। लेकिन, शहर के साथ सटा होने के कारण अगर कोई समस्या है, तो उसे संबंधित अधिकारी से बात कर हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें