फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर में 31.63 फीसदी कश्मीर विस्थापितों ने डाले वोट

Thu, 19 Sep 2024 07:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर के चार जिलों के मतदाताओं के लिए बनाए गए 16 पोलिंग स्टेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के चुनाव संपन्न हुए। इसके लिए उधमपुर में कश्मीरी विस्थापितों के लिए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) उधमपुर में 4 जिलों के 16 विधानसभा क्षेत्र के लिए 16 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
उधमपुर में 904 मतदाता नामांकित हैं। सुबह मतदान शुरू होते हुए यहां बनाए गए पोलिंग स्टेशन पर कश्मीर विस्थापित परिवारों का मतदान के लिए पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे संपन्न हुआ। इसमें 904 में से 286 मतदाताओं ने ही वोट डाला। 31.63 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

इस बीच जिला निर्वाचन अधिकारी सलोनी राय ने भी मौके पर पहुंच मतदान का निरीक्षण किया।
मतदाताओं की सुविधा के लिए पोलिंग स्टेशन पर बैठने पीने के पानी के साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी कड़ा प्रबंध किया गया था। आवाजाही के लिए 3 बसें भी लगाईं गईं थीं। इसके लिए यहां दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हील चेयर का भी खास प्रबंध रखा गया था।
वोट डालने पहुंचे मतदाताओं में खासा जोश व उत्साह नजर आया। अधिकतर का यही कहना था कि वह इस बार ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी घर वापसी का पुख्ता इंतजाम करें। उनके लंबित मामलों को सुलझाए और कश्मीर में सुरक्षा को पुख्ता करें ताकि वह अपने घर वापस कश्मीर जा पाएं।
-
हम ऐसी सरकार चाहते हैं जो बरोजगारी को दूर करें और हमारी घर वापसी को सुनिश्चित करें। हम कश्मीरी से विस्थापित होकर सालों से देश के अलग-अलग जगहों पर जिंदगी बिता रहें हैं लेकिन मन में चाहत हमेशा अपनी जन्मभूमि पर लौटने की है। इसी उम्मीद में इस बार भी वोट किया है ताकि हमारी घर वापसी संभव हो सके।
-प्राण नाथ भट, अनंतनाग




हम हर बार इसी उम्मीद में वोट करते हैं कि कोई ऐसी सरकार बने जो हमारी घर वापसी की राह यकीनी बनाएं। सालों से विस्थापन के दर्द और घर वापसी के आश्वासनों पर जिंदा हैं। यहां हमारें और भी कई मसले ऐसे हैं जो कई सालों से अनसुलझे हैं। उम्मीद है इस बार एक ऐसी सरकार बनेगी जो उनकी बेहतरी के लिए भी काम करेगी

-अतवार कृष्ण भट, पांपोर


महंगाई और बेरोजगारी को दूर करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। इस मतदान में हमारा यही मुददा है, बरोजगारी बढने से हमारे युवा तनाव ग्रस्त होकर नशे जैसी बुराईयों की तरफ बढ़ रहें हैं सरकार को इस पर रोक लगाने के लिए उचित प्रयास करने चाहिए। हम ऐसी सरकार चाहते हैं जो रोजगार के नए अवसर पैदा करें।
विज्ञापन

-शुभन लाल रैना, शांगस




पोलिंग स्टेशन पर किए गए अच्छे प्रबंधों के लिए वह प्रशासन का धन्यवाद करते हैं। मतदान बेहद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। हालांकि, उम्मीद के मुताबिक कम मतदान हुआ है और इसका मुख्य कारण यह रहा है कि उधमपुर में नामांकित मतदाता वर्तमान में देश और संभाग के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे हैं। हम इस बार ऐसी सरकार चाहते हैं जो हमारे विस्थापन के दर्द को खत्म कर हमारी घर वापसी को पुरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ यकीनी बनाएं।
बेरोजगारी पर लगाम लगाए
ताकि हमारे नौजवान भटक कर गलत संगत में न जाएं।
-अशोक भट, जिला अध्यक्ष, माइग्रेंट सेल उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें