फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से स्कूटी राख

Wed, 26 Jun 2024 04:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चरी स्वेल में देर रात की घटना, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर से लगते चरी स्वेल इलाके (रेलवे स्टेशन के समीप) में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के परिसर में खड़ी स्कूटी आग लगने से राख हो गई है। यह घटना सोमवार देर रात करीब तीन बजे की है। स्कूटी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर के मालिक दर्शन कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात करीब तीन बजे घर बाहर आग की लपटें नजर आईं। बाहर जा कर देखा तो स्कूटी (जेके14ई1859) धू-धू कर जल रही थी। उन्होंने फौरन पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और परिजनों सहित पड़ोसियों को भी सुचित किया। सभी के प्रयास से आग को तो बुझा ली गई, लेकिन तब तक स्कूटी राख हो चुकी थी। उन्होंने किसी शरारती तत्व की ओर से घर की चहारदीवारी में खड़ी स्कूटी को आग लगाने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि समय रहते आग का पता चल गया नहीं तो यह घर भी फैल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व नायब सरपंच राजकुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने रात को ही घटना की सूचना दे दी थी। मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। प्रथम दृष्टया में किसी की शरारत लगती है। ऐसे व्यक्ति को पकड़ा जाना चाहिए। पुलिस से अपील है कि घटना की जांच कर आरोपियों को पकड़ा जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें