फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा में श्रद्धालुओं को निशुल्क मिलेगी मुंडन की सुविधा

Tue, 25 Jun 2024 06:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड ने गीता मंदिर बाणगंगा के पास स्नान घाट नंबर तीन में खोली दुकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंंसी
कटड़ा। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है। सोमवार को इसी कड़ी में निशुल्क मुंडन की सुविधा दी गई है। इसके लिए गीता मंदिर बाणगंगा के पास स्नान घाट नंबर तीन के साथ दुकान खोली गई है। इसका शुभारंभ श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की मांग और अनुष्ठान के महत्व को देखते हुए श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एवं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर यह सेवा शुरू की है। इससे श्रद्धालुओं को बिना किसी वित्तीय बोझ के अपने आध्यात्मिक दायित्वों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। यह दुकान रोजाना सुबह सात बजे से सूर्यास्त तक खुली रहेगी। इसमें श्राइन बोर्ड के अनुभवी नाई काम करेंगे। भक्त अपने बच्चों के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सेवा का लाभ उठा सकते हैं। श्राइन बोर्ड पवित्र तीर्थस्थल पर आने वाले भक्तों के लिए एक आरामदायक और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें