फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो गिरफ्तार<bha>;</bha> चोरी की बाइक, चार मोबाइल और नकदी बरामद

विज्ञापन
उधमपुर। चोरी के सामान के साथ पकड़े गए आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पुलिस ने उधमपुर थाने में दर्ज दो चोरी के मामलों को सुलझाने और चोरी की संपत्ति के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का रविवार को दावा किया।
11 सितंबर को आलोक राज निवासी मौड़ उधमपुर ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया गया कि उसकी बाइक चार सितंबर को जखेनी चौक से चोरी हो गई। उसी दिन मीमा बेगम पत्नी तारिक हुसैन निवासी वार्ड पांच भारत नगर उधमपुर से एक और शिकायत प्राप्त हुई। इसमें कहा गया था कि एक सितंबर को वह अपने घर को बंद कर रिश्तेदारों के यहां गई थीं। अगले दिन लौटी तो ताले टूटे मिले। मोबाइल फोन व 20,000 रुपये चोरी हो चुके थे। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान बादल कुमार निवासी पंजर पंचैरी और कुलदीप चंद निवासी गंडाला के रूप में की गई। उनके कब्जे से गंडाला से चोरी की गई बाइक की गई। आगे की जांच में चोरी के चार मोबाइल और 11,500 रुपये की नकदी भी बरामद हुई। अन्य चोरियों में आरोपियों की संलिप्तता को लेकर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें