फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तेज बारिश से मांड पंचायत में दो मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शुक्रवार की रात तेज बारिश के चलते मांड पंचायत में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें साबर अली के कच्चे मकान की दो दीवारें ढह गईं। घर का सामान भी खराब हो गया। मकान भी गिरने के कगार पर है। मोहम्मद असलम के मकान की नींव में दरारें आ गई हैं। इससे घर धंस गया।
गनीमत रही कि इन दोनों हादसों के दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मोहम्मद असलम के पक्के मकान के आंगन की जमीन बारिश के चलते धंस गई। मकान के आंगन में बना पिल्लर भी क्षतिग्रस्त होने के साथ मकान की नींव में भी दरारें आने से उसका घर धंस गया है। मकान को गिरने से बचाने के लिए उन्होंने लकड़ी के पोल लगाकर सहारा दिया है। उन्होंने कहा कि मकान में आई दरारों के चलते उनका लाखों रुपये का नुकसान होने के साथ अब यह घर सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर साबर अली ने बताया कि तेज बारिश के चलते उनके कमरे की दोनों दीवारें ढह गईं। मकान किसी समय भी गिर सकता है। उन्होंने बताया कि वह दिहाड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। मकान क्षतिग्रस्त होने से वह काफी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है ताकि वह मकान की मरम्मत करवा सकें।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच आरती शर्मा ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में कच्चा मकान गिरने के साथ ही पक्का मकान भी धंस गया है। उन्होंने प्रशासन व सरकार से मांग की है कि जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें