रामबन। रामबन पुलिस ने शनिवार को बनिहाल में मादक पदार्थ की तस्करी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 21 किलो से अधिक भुक्की बरामद की है।
बनिहाल पुलिस ने शफा पानी के पास नियमित नाका लगा रखा था। रेलवे स्टेशन से बाजार की ओर आ रहे दो व्यक्तियों को रोका गया। आरोपी अजय निवासी वाल्मीकि मोहल्ला टांडा, होशियारपुर, पंजाब से 11.252 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। इसी तरह रमन कुमार निवासी चक कासिम, दसूहा, पंजाब से 10.032 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। बनिहाल थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद