फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रघुबीर संभालेंगे चिनैनी और पूरब उधमपुर पुलिस थाने की कमान

विज्ञापन
उधमपुर। इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह।
विज्ञापन
- थाना प्रभारियों सहित पीएसआई और एसआई को हुआ फेरबदल
विज्ञापन

उधमपुर। जिला पुलिस अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में इंस्पैक्टर, पीएसआई और एसआई स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर फेर बदल किया गया है।
जिला पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के मुताबिक उधमपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह चौधरी को चिनैनी थाना प्रभारी, नीलम सैनी को जिला पुलिस लाइन उधमपुर से महिला पुलिस थाना प्रभारी, पदम देव सिंह को जिला पुलिस लाइन से थाना प्रभारी कुद, अनिल कुमार शर्मा को जिला पुलिस लाइन से थाना प्रभारी रामनगर, कपिल गुप्ता को पीसीआर से थाना प्रभारी पंचैरी, पूरब सिंह को रेहंबल थाना प्रभारी से उधमपुर थाना प्रभारी, पुरषोत्तम कुमार को पंचैरी थाना प्रभारी से रेहंबल थाना प्रभारी और रशिका शर्मा को महिला थाना प्रभारी से जिला पुलिस उधमपुर में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर अब्दुल सत्तर को बसंतगढ़ पुलिस थाना से मजालता थाना प्रभारी, अब्दुल रोहिन चलोत्रा को पुलिस पोस्ट पनारा से बसंतगढ़ थाना प्रभारी, अजहर शाकित को मजालता थाने से चिनैनी थाना, जसबीर सिंह को भी मजालता थाने से उधमपुर थाना और सब इंस्पेक्टर फिरदोस अहमद को चिनैनी थाने से पुलिस थाना मजालता में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें