फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टाउन एंड सिटी फंड से शहर की सड़कों पर बिछेगी तारकोल, गलियों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
 शहर के वार्ड नंबर 12 और 17 को जोड़ने वाली त्रिकुटा नगर की खस्ताहाल गली का बदलेगी हालत। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के 21 वार्डों की गलियों व सड़कों की दशा को सुधारा जाएगा। टाउन एंड सिटी फंड से गलियों व मुख्य सड़कों की मरम्मत करवाने व तारकोल बिछाने के लिए तीन करोड़ रुपये का फंड जारी हुआ है।
इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होती है वैसे ही शहर की सड़कों पर तारकोल बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। शहर के कई वार्डों की गलियों की खस्ताहाल के चलते वार्डवासी काफी परेशान थे। जिसे लेकर लोग कई बार नगर परिषद से गलियों की मरम्मत करवाने की गुहार लगा चुके थे। लेकिन अब टाउन एंड सिटी फंड से तीन करोड़ रुपये का फंड मंजूर होने से लोगों की समस्याओं का समाधान होने के साथ साथ शहर की मुख्य सड़कों की दशा भी सुधारेगी। शहर के 21 वार्डों के साथ लगते आसपास के क्षेत्रों में आने वाली गलियां व सड़कों की मरम्मत के साथ ही तारकोल बिछाया जाएगा। गौरतलब है कि शहर के वार्ड नंबर 7, 21, 17, 1, 3, 8, 5 में पड़ती कच्ची गलियों की मरम्मत का कार्य भी करवाया जाएगा। वहीं वार्डों की गलियों की मरम्मत करने के साथ ही पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ती खस्ताहाल हुई मुख्य सड़कों पर भी तारकोल बिछाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि मौजूदा समय में बरसात का मौसम होने के चलते तारकोल बिछाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सकता है। बरसात का मौसम खत्म होते ही शहर के सभी वार्डों की गलियों की मरम्मत का निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही शहर की मुख्य सड़कों पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट...



विभाग की ओर से शहर के सभी वार्डों की गलियों की मरम्मत के साथ ही मुख्य सड़कों पर तारकोल बिछाने के कार्य के लिए टाउन एंड सिटी फंड से तीन करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। बरसात का मौसम खत्म होते ही शहर में निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया जाएगा।
-इरफान, एईई, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें