फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तिरछी गांव के प्रभावित परिवारों ने जल्द मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उधमपुर। पुनर्बहाली की मांग को लेकर रोष व्यक्त करते तिरछी गांव के प्रभावित परिवार। सोशल मीडिया।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। पंचायत तिरछी-गंडाला के प्रभावित परिवारों की तरफ से जल्द मुआवजा देने की मांग को लेकर शनिवार को शहर के चबूतरा बाजार पार्क में शनिवार को प्रदर्शन किया।
प्रशासन से पुनर्वास के कार्य तेज गति से पूरा करने की अपील की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भूस्खलन के कारण घर क्षतिग्रस्त होने से वे बेघर हो चुके हैं। प्रशासन खाने पीने की चीजों की मदद कर रहा है लेकिन उनकी मांग है कि उन्हें घर बनाकर दिए जाएं और जमीनों का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा कुमारी, तारा मणि व अन्य ने बताया कि आज समस्या को लेकर वे विधायक और जिला प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने पहुंचे हैं। हमारी यही मांग है कि हमें जमीनों के बदले जमीनें और घरों के बदले घर बनाकर दिए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें