फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: शिवनगर में तीन अवैध दुकानें सीज

Thu, 02 May 2024 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद की टीम ने राजस्व विभाग व पुलिस की मौजूदगी में की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के शिवनगर इलाके में नगर परिषद ने राजस्व विभाग व पुलिस की मौजूदगी में अवैध रूप से बनाई गई तीन दुकानों को सीज किया है। इन दुकानों को नियमों को ताक पर रखकर बनाया गया था। इनका नक्शा पास नहीं था और न ही दुकाने बनाने की कोई अनुमति थी।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मेजिस्ट्रेट के आदेश पर तीनों अवैध दुकानों को सीज कर दिया गया। दोपहर के समय नगर परिषद के सीईओ नितिन गुप्ता राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानों को सीज कर दिया। साथ ही दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिए। सीईओ ने बताया कि 2019 में इन दुकानदारों को नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन बजाय औपचारिकताओं को पूरा करने के यह लोग नगर परिषद के खिलाफ मामले को कोर्ट ले गए। तब से मामला ट्रिब्युनल कोर्ट में चल रहा था और अब इसका फैसला आ गया है। जिला मेजिस्ट्रेट सलोनी राय के दिशानिर्देश पर बुधवार को कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें