फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिले में पारा 42 डिग्री, दिन के साथ रातें भी गर्म

Mon, 17 Jun 2024 03:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर तपिश से बेहाल रहे लोग, गर्मी से बचने के लिए कर रहे पहाड़ों का रुख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले में मौसम साफ रहने के चलते दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की अघोषित कटौती और कम लोड़ के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, शनिवार के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

आए दिन तापमान में बढ़ोतरी के चलते भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार की तरह रविवार को भी दिन की शुरूआत साफ मौसम से हुई। दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। दिनभर बाजारों में भी रौनक कम रही। उधर, स्कूलों में छुट्टियों के चलते लोग गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। दिन के समय लू और परेशान कर रही है। तपिश ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। रविवार को छुट्टी क दिन होने के चलते ज्यादातर शहरवासियों ने परिवार सहित अपना रुख पहाड़ों की ओर किया। स्थानीय लोगों की बात करें तो इस बार जिस तरह से तापमान में आए दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उसके चलते कई लोग गर्म हवाओं की चपेट में आने से बीमार भी हो रहे हैं। सुबह से लेकर शाम सात बजे तक चलनी वाली गर्म हवाओं व तपिश के चलते दोपहिया वाहन चालकों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। आगे भी मौसम कुछ इसी तरह से रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें