फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीन दिवसीय सुधमहादेव मेला 21 से, पार्किंग पर दिया जा रहा विशेष ध्यान

Mon, 17 Jun 2024 02:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। तीन दिवसीय ऐतिहासिक सुधमहादेव मेले का आयोजन 21 जून से होगा, जिसकी तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। इसमें पार्किंग पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुधमहादेव पहुंचते हैं। इस दौरान पाप नाशिनी बावली में पवित्र स्नान कर भगवान शिव के चरणों में शीश झुकाते हैं। गौरीकुंड से तीन दिवसीय मेले की शुरुआत होती है। इसके लिए वहां पर पार्किंग के लिए स्थानों का चयन किया जा रहा है। साथ ही अस्थायी दुकानों को लेकर भी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। नायब तहसीलदार सुधमहादेव श्याम सिंह ने बताया कि मेले की तैयारियां जारी हैं। मेला स्थल पर पार्किंग के लिए भी स्थानों का चुनाव किया जा रहा है। अस्थायी दुकानें लगाने वाले दुकानदारों से उनके पहचान पत्र लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें