फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बिजली बिल को लेकर हंगामा, आश्वासन मिलने पर शांत हुए ग्रामीण

विज्ञापन
उधमपुर। बिजली कार्यालय में अ​धिकारियों को ग्रामीणों की समस्या बताते सुमित मगोत्रा। संवाद
विज्ञापन
- सुमित मगोत्रा ने दी चेतावनी, आम जनता के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचायत हरत्यान और सुनाड़ी के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा से मिला और बिजली बिल अधिक आने की समस्या से अवगत कराया। मगोत्रा उन्हें लेकर बिजली विभाग पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात कर मामले को उनके समक्ष उठाया।
इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ। ग्रामीणों के बिलों को एक-एक कर अधिकारियों को दिखाते हुए मगोत्रा ने सवाल उठाया कि जहां घर में केवल एक बल्ब और पंखा जलता है वहां एक महीने का बिल 900 रुपये कैसे आया। जिनका हर महीने 300 से 400 रुपये का बिल आता था उनका अचानक 2000 रुपये का बिल क्यों हो गया। ग्रामीणों का आरोप था कि इसी दौरान जब लोगों ने अपनी शिकायत एईई को बताई तो वह उल्टा उन पर चिल्लाने लगे।
विज्ञापन

इस पर मगोत्रा ने कड़ा एतराज़ जताते हुए कहा कि जनता अपनी परेशानी लेकर आती है और उनसे बदतमीजी से बात करना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस कभी भी किसी विभाग या उसके कर्मचारियों से बदसलूकी नहीं करती, लेकिन अगर कोई अफसर जनता को परेशान करेगा या नेताओं का पिट्ठू बनकर काम करेगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा भी हुआ और ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद विभाग के अधिकारियों ने मगोत्रा को आश्वासन दिया कि जिन उपभोक्ताओं की शिकायत है, उनके घर विभागीय कर्मचारी जाकर स्मार्ट मीटर की जांच करेंगे और वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को मजबूती से विभाग के समक्ष रखने और उन्हें न्याय दिलाने के प्रयास के लिए मगोत्रा का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें