फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, 24 घंटे में शहर को चकाचक करने का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहरसासियों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकार से आश्वासन मिलने के नगर परिषद के सफाई कर्मचारी रविवार को हड़ताल खत्म कर वापस काम पर लौट आए हैं। उन्होंने 24 घंटे में सड़कों पर जमा गंदगी को हटाकर शहर को चकाचक करने का भरोसा दिया है। इससे बीते लगभग 28 दिन से शहर में गंदगी से परेशान शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।
सफाई कर्मचारी यूनियन के यूटी अध्यक्ष डेविड संधू ने कहा कि पैदल मार्च के बाद जब श्रीनगर पहुंचे तो वहां फारूख अब्दुल्ला और अन्य सरकारी नुमाइंदों ने हमारी बात को काफी संजीदगी से सुना। हमें आश्वस्त किया है कि जम्मू में पहुंचने के बाद उनकी सभी मांगों को पूरा करने पर विचार किया जाएगा। डेविड संधू ने कहा कि सरकार से मिले आश्वासन के बाद हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी लंबित मांगें जल्द से जल्द पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमने 28 जून से काम छोड़ हड़ताल शुरू की थी और इसमें हमें अपने तमाम शहरवासियों, कारोबारियों और स्थानीय नेताओं का सहयोग मिला। इसके लिए हम सभी का धन्यवाद करते हैं।

गौरतलब है कि लंबित मांगों को लेकर 28 दिन तक सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से पूरे शहर में जगह-जगह गंदगी के अंबार लग चुके हैं। नगर परिषद की तरफ से डोर टू डोर सेवा के माध्यम से इससे राहत का प्रयास किया गया था लेकिन शहर से रोजाना निकलने वाले लगभग 22 टन कचरे को हटा पाना संभव नहीं हो पा रहा था और नगर परिषद के प्रयास के बावजूद रोजाना 10 टन कचरा सड़कों पर जमा हो रहा था।
विज्ञापन

वार्डों की गलियों से लेकर शहर के तमाम चौक-चौराहों और बाजारों में जमा गंदगी के ढेरों से संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ गया था और लोग बदबू से भी बेहाल हो रहे थे। आमजन से लेकर कारोबारी वर्ग तक समस्या के जल्द समाधान की गुहार लगा रहे थे। वहीं अब हड़ताल खत्म होने से शहरवासियों को काफी ज्यादा राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें