फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएसपी की बेटी की आकस्मिक मौत से शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला उधमपुर के एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे की लगभग साढ़े चार साल की बेटी इरा की रविवार सुबह आकस्मिक मौत से हर कोई सदमे में है। बताया जा रहा है कि वह लगभग तीन दिन से बीमार थी। उसे पेट खराब होने की शिकायत थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़े मूलता रियासी के रहने वाले एसडीएम रामनगर और छह साल के बेटे की मौत हो गई थी और शनिवार दोपहर को ही उनका संस्कार हुआ था। इस हादसे से उधमपुर-रियासी जिला ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश दुखी था। अभी उन दोनों की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि शनिवार रात को एक और दुखद खबर ने सबको हिला दिया। पिछले लगभग तीन दिन से बीमार चल रही एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे की बेटी इरा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
अमोद नागपुरे मूलता महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और इसी साल उन्होंने उधमपुर में एसएसपी का पदभार संभाला है। इससे पहले वह कश्मीर के बारामुला में तैनात थे। उनकी बेटी के निधन से उधमपुर के लोग भी शोक में हैं। बच्ची के निधन की खबर मिलने पर कई अधिकारी, मंत्री, नेताओं के अलावा प्रत्येक वर्ग से जुड़े परिवार को सांत्वना देने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम को बेटी को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में नम आंखों के साथ शेर-ए-कश्मीर पुलिस एकेडमी के पास हिंदू रीति रिवाजों से अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें