फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिला एकल में स्तुति ने जमाई धाक, जीती प्रतियोगिता

Tue, 13 Aug 2024 03:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष स्टेडियम के इंडोर हाल में बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर में सुभाष स्टेडियम के इंडोर हाल में सोमवार को जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से 29वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-15, 17 व 19 वर्ग के महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन हुए एकल महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्तुति ने स्वंंतिका को हरा कर प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन

सोमवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन स्पोर्ट्स काउंसिल के प्रबंधक विकास डोगरा ने किया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद विक्रम सिंह सलाथिया और एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुनील सिंह मौजूद थे। एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश खजूरिया की अध्यक्षता में पहले दिन गर्ल्स एकल वर्ग के मुकालबे हुए। फाइनल में स्तुति ने स्वंंतिका को 15-10 से हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर 15 वर्ग में आदित्यानंद ने विराट को 2-0, दिव्यांश ने कावेश को 2-0, डबल में अभिनंदन व कविश ने सेहज व सक्षम की जोड़ी को 2-0 से हराया। इसी प्रकार दिव्यांश व परनेय की जोड़ी ने अंशुमन व सदगुन को 2-0 से मात दी। इस मौके पर अर्जुन सिंह और रितिक जंडयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें