फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मोंगरी में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी

Tue, 13 Aug 2024 03:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। तहसील मोंगरी में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर लेागों का प्रदर्शन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने भी दुकानें बंद कर प्रदर्शन का समर्थन किया।
वहीं, दमनोत में भी स्थानीय दुकानदारों ने दुकाने बंद कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मोंगरी में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कॉलेज मोंगरी की जगह पंचैरी तहसील में बनाया जा रहा है, जिसे मंजूर नहीं किया जाएगा। स्थानीय निवासी बलवान सिंह ने बताया कि रोजाना सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर दोपहर साढ़े बारह बजे तक प्रदर्शन कर मांग उठाई जा रही है। मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले आठ दिनों से लगातार कॉलेज की मांग को लेकर धरने प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों में सरकार के इस रवैये के चलते काफी रोष है और दुकानदार दुकानें को बंद कर रोष जता रहे हैं। उन्होंने एलजी व सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो कैबिनट ने उन्हें कॉलेज मंजूर किया था उसी के अनुसार यहां पर कॉलेज बनना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें