सुभाष स्टेडियम में गर्ल्स जिला स्तरीय अंतर स्कूल वुशू प्रतियोगिता का आयोजन
25 बेटियां प्रतियोगिता में ले रहीं हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से सुभाष स्टेडियम में डीवाईएसएसओ रोमेश चंद्र मिश्रा की देखरेख में दो दिवसीय गर्ल्स अंडर-14 और 17 जिला स्तरीय अंतर स्कूल वुशू प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अंडर-14 वर्ग में दीक्षा देवी और अंडर-36 में तनु ने बाजी मारी है।
प्रतियोगिता में 25 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इसका का शुभारंभ मुख्य अतिथि फिजिकल प्रशिक्षक अनीता गोस्वामी ने किया। इस मौके पर यश पॉल, अरुणा जम्वाल, नवीन, अमित शर्मा, रंजीत वर्मा, भाविका अरोड़ा, सुनीता देवी, कुमारी निर्मल, सुषमा बंद्राल, सोमदेव खजूरिया, रमेश चंद्र, संजीव कुमार, विकास शर्मा, जतिन सेठी और घनीम अख्तर आदि मौजूद रहे।
इन भार वर्गों में इन बेटियों ने चमकाया नाम
अंडर-14 वर्ग के 24 किलो भार वर्ग में दीक्षा देवी ने जीत हासिल की। 28 किलो भार वर्ग में मुनीशा देवी, 32 किलो भार वर्ग में दिव्या जम्वाल, 36 किलो भार वर्ग में तनु विजेता वनी हैं। अंडर-17 वर्ग के 36 किलो भार वर्ग में आरुषि शर्मा, 40 किलो भार वर्ग में कृतिका जम्वाल, 52 किग्रा भार वर्ग में साक्षी देवी, 56 किलो भार वर्ग में दिव्यांशी राजपूत और 70 किलो भार वर्ग में तान्या देवी चैंपियन बनी हैं।