फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 17 स्कूलों के 134 खिलाड़ियों ने खो-खो में दिखाई प्रतिभा

Sun, 01 Sep 2024 04:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष स्टेडियम में हुए अंडर-19 जिला स्तरीय इंटर स्कूल ट्रायल
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय अंतर-जिला प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व का मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग (डीवाईएसएस) की ओर से शनिवार को बॉयज अंडर-19 खो-खो के जिला स्तरीय इंटर स्कूल ट्रायल सुभाष स्टेडियम में हुए। इसका आयोजन उपायुक्त सलोनी राय की देखरेख में हुआ।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा की मौजूदगी में जिले के 17 स्कूलों के 134 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बताया कि खेल के माध्यम से हमारा शारीरिक, मानसिक संतुलन ठीक रहता है और सामाजिक कल्याण की ओर हम बढ़ते है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों को एक प्रतिष्ठित सरकार में योगदान देने के लिए अपने मतदान अधिकारों का प्रयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। ट्रायल को सफल बनाने में अनिता गोस्वामी, सोमदेव खजूरिया, रमेश चंद्र, संजीव कुमार, विकास शर्मा, जतिन सेठी, संजीव खजूरिया, राधा देवी और अब्दुल कादिर आदि का योगदान दिया।
कार्यक्रम में स्वीप के तहत प्रतिभागियों को मतदान करने के लिए भी जागरूक किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों से खासतौर पर 18 वर्ष ओर उससे अधिक आयु के लोगों को अपने वोट का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को अंडर-19 खो-खो में आगामी मंडल स्तरीय अंतर जिला प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर जसविंदर सिंह, जतिन सेठी, अंशू ब्रत खन्ना, विपिन, राज कुमार, सुनील दत्त खजूरिया, दीपक शर्मा, प्रीतम सिंह, रमन कुमार, रणवीर सिंह, रीना गुप्ता, कंचन कुमारी, प्रिया शर्मा और सौरभ पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें