भद्रवाह। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को तीन दिवसीय वार्षिक कैलाश छड़ी यात्रा रवाना हुई। इसमें संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पवित्र छड़ी यात्रा भद्रवाह में प्राचीन वासुकी नाग मंदिर गाठा से रवाना हुई। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आया। प्राचीन नाग संस्कृति की प्रतीक इस कैलाश कुंड की तीर्थयात्रा को एसएसपी डोडा मोहम्मद असलम और एसपी भद्रवाह विनोद कुमार ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। वे स्थानीय देवता वासुकी नाग और भगवान शिव को समर्पित भक्ति गीतों के बीच निकाली गई। पिछले साल 27,000 श्रद्धालुओं ने पवित्र कैलाश कुंड में माथा टेका था। संवाद