एडीसी ने किया जोन जिब की अंतर स्कूल जोनल स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला उधमपुर के जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिस जिब ने मिनी स्टेडियम में इंटर स्कूल जोनल लेवल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बॉयज 17 की खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती और रस्साकशी के मुकाबले करवाए गए। इसमें विभिन्न स्कूलों के 540 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वॉलीबाल में एओसी और कबड्डी में हाई स्कूल कावा ने जीत हासिल की है।
खो-खो के फाइनल मुकाबले में एचएस लड्डन ने 6 अंक से एचएस जोहनू को मात देकर खिताब अपने नाम किया। वॉलीबाल में एचएस कावा ने सीधे 2 सेटों से एओसी उधमपुर को हराया। कबड्डी में एओसी उधमपुर ने 4 अंकों से जीत हासिल कर शांति निकेतन हाई स्कूल काशीराह को मात दी। कुश्ती के 35 किग्रा भार वर्ग में साहिल शर्मा एचएस लड्डन, 40 किलो भार वर्ग में एचएसएस बारटा के ध्रुव देव सिंह, 50 किलो में एचएसएस जगानू के मुस्तफा अली और 60 किग्रा में एचएस बाली के शुभम शर्मा विजेता रहे। रस्साकशी में कॉमन पब्लिक स्कूल उधमपुर ने एचएसएस पखलाई को 2-0 से हराया।
वीरवार को प्रतियोगिता का आयोजन यूथ सर्विसिस एंड स्पोटर्स विभाग के निदेशक सुभाष चंद्र छिब्बर के संरक्षण में जिला अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन और जोनल फिजिकल एजूकेशन आफिसर जिब सुषमा रानी गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त उप आयुक्त जोगिंदर सिंह जसरोटिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने बच्चों के भीतर समर्पण, कड़ी मेहनत और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना की सराहना की और आयोजन समिति, विशेष रूप से कार्यक्रम की तकनीकी समिति और अधिकारियों के प्रयासों को भी सराहा। जिन्होंने कार्यक्रम के सुचारू निष्पादन में योगदान दिया। इससे पहले प्रतिभागियों और अधिकारियों ने नशा मुक्त भारत की शपथ भी ली। मुख्य अतिथि द्वारा सिक्का उछालने के तुरंत बाद दो टीमों के बीच रोमांचक वॉलीबॉल मैच के साथ खेल समारोह की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का संचालन करने वाले अन्य लोगों में विनोद खजूरिया, शशि बाला, अजय शर्मा, राकेश मोदी, पुष्प शर्मा, सुनील खजूरिया, दरशाह सिंह, सोनिका गुप्ता शामिल हैं।