फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 100 मीटर दौड़ में बट्टल वालियां की आरुषी ने मारी बाजी

Fri, 17 May 2024 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष स्टेडियम में अंडर-14, 17 वर्ग की जोन उधमपुर की एथलेटिक मीट का आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। खेल विभाग की ओर से गर्ल्स अंडर-14 एवं 17 वर्ग की जोनल स्तरीय इंटर स्कूल एथलेटिक मीट का सुभाष स्टेडियम उधमपुर में आगाज हुआ है। इसका आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जोनल फिजिकल एजूकेशन आफिसर दीप कुमार की देखरेख में किया गया। इसमें उधमपुर जोन के विभिन्न 33 सरकारी एवं निजी स्कूलों की 223 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर 14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बट्टल वालियां की आरुषी ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, हैप्पी मॉडल एचएसएस की प्रतिमा दूसरे, 200 मीटर में एचएस गंडाला की विशाखा ने प्रथम, एनआईटीएल एचएसएस की मानवी दूसरे, 400 मीटर में हैप्पी मॉडल एचएसएस की अनन्या ने पहले, एचएस नरोड़ की लवली देवी ने दूसरे, अंडर 17 की 100 मीटर दौड़ में जीएचएसएस उधमपुर की आरती देवी पहले, जीएचएसएस चकरखवाला की शमिका बेगम ने दूसरे, 200 मीटर में जीएचएसएस चक रखवाला की शबनम अख्तर पहले, जीएचएसएस उधमपुर की सोनिया दूसरे, 400 मीटर में जीएचएसएस चक रखवाला की अनामिका वर्मा पहले, जीएचएस गंडाला की खुशी शर्मा दूसरे स्थान पर रही।
वीरवार को हुए कार्यक्रम में तहसीलदार उधमपुर जय सिंह मुख्य अतिथि थे और उन्होंने प्रतिभागियों और युवा सेवा एवं खेल विभाग क्षेत्र उधमपुर के सभी फील्ड स्टाफ के साथ बातचीत की। अपने संबोधन मे मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को सच्ची खेल भावना और जुनून के साथ खेल एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों में अधिक भाग लेने सहित निष्पक्ष तरीके से खेल खेलने तथा नशा मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए नशीली दवाओं से दूर रहने पर जोर दिया। सभी ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं का मूल्यांकन युवा सेवा एवं खेल विभाग जोन उधमपुर के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा किया गया। इस मौके पर जसविंदर सिंह, रवि सिंह जसवाल, अजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, दीपिका मन्हास, आशा मीनाक्षी, सोनाली, रोशी गुप्ता, विक्की शर्मा, अशोक शर्मा, अंशू भरत खन्ना, ममता, अनुराधा और सुनील आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शॉटपुट में बीबीएसवीपी की सुनिधि ने प्रथम
अंडर-14 शॉट पुट में बीबीएसवीपी की सुनिधि ने पहले, जीएमएस जखड़ की सोनिया शर्मा दूसरे, अंडर-17 में जीएचएस क्रिमची की समता देवी ने पहले, जीएचएसएस उधमपुर की तहरीन दूसरे स्थान पर रही। अंडर 14 डिस्कस थ्रो में बीबीएसवीपी की गुनगुन पहले, जीएमएस मैगेनी की नाव्या दूसरे और अंडर 17 में बीबीएसवीपी की प्रिया राजपूत पहले, जीएचएसएस उधमपुर की राधिका देवी दूसरे स्थान पर रही। अंडर 17 जैवलिन थ्रो में बीबीएसवीपी की कृति शर्मा पहले, जीएचएसएस क्रिमची की रवीना अख्तर दूसरे, लंबी कूद में अंडर-14 में जीएमएस नगरोटा की प्रिया शर्मा पहले, जीएचएस की हीना कौंसर दूसरे, अंडर 17 में जीएचएस उधमपुर की रुकसाना पहले, बीबीएसवीपी की कशिश दूसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में अंडर-14 में जीएचएस नरोड़ की लवली देवी पहले, हैप्पी मॉडल एचएचएस की प्रतिमा दूसरे, अंडर 17 में जीएचएसएस क्रिमची की प्रिंया देवी पहले और बीबीएसवीपी की प्रिया राजपूत दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें