फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुभाष स्टेडियम में प्रतिभा को मिला मंच, खेलो इंडिया अभियान से उड़ान

Sat, 27 Apr 2024 05:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉस्केबाल का निशुल्क पशिक्षण शिविर जारी, 40 खिलाड़ी सीख रहे खेल का कहकहा
विज्ञापन

गत सत्र में कई खिलाड़ियों को मिल चुका है राष्ट्र स्तर पर खेलने का मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले के युवाओं को खेल के प्रति अग्रसर एवं बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से खेलो इंडिया अभियान के तहत सुभाष स्टेडियम में बास्केट बाल का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के 40 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। गत सत्र में कई खिलाड़ियों को राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मौका मिला है।
स्पोटर्स काउंसिल उधमपुर की ओर से सुभाष स्टेडियम में स्थापित किए गए खेले इंडिया सेंटर में टेबल टेनिस, बॉस्केटबाल और फुटबाल का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो साल भर जारी रहेगा। मौजूदा समय में बॉस्केटबाल शिविर में अंडर 14 आयु वर्ग में पांच, अंडर 17 में 12, अंडर 19 आयु वर्ग में 10 और सीनियर वर्ग में 12 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण तीन बैच में चल रहा है। कोच बॉस्केबाल खेल की बारीकियों एवं तकनीक से अवगत करवा रहे हैं।
विज्ञापन


राघव जम्वाल और अक्षत सचदेव का नेशनल लेवल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
गत वार्षिक सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर राघव जम्वाल का स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया की ओर से स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर जम्मू के लिए चयन हुआ है। उधमपुर के ही अनुज राजा ने अमेठी विश्वविद्यालय में इंटर यूनिर्वसिटी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। अंडर 17 में रुद्रा जम्वाल ने नेशनल लेवल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश के इंदौर में होने जा रहे नेशनल लेवल अंडर 19 मुकाबलों में राघव जम्वाल और अक्षत सचदेव का चयन हुआ है।
विज्ञापन



स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से उधमपुर के सुभाष स्टेडियम स्थापित खेलो इंडिया सेंटर में बेहतरीन कोचों के माध्यम से युवाओं को निशुल्क खेल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रतिभा को निखारना और मंच देना है। प्रशिक्षण में कोई भी हिस्सा ले सकता है। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अवसर भी प्रदान किया जाता है।
- शुभम शर्मा, कोच, बॉस्केबाल, सुभाष स्टेडियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें