रेशम उत्पादन विकास विभाग के कार्यालय में मंडी जारी
आठ दिन कीट पालकों को हुई 2.31 करोड़ रुपये की आमदनी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रेशम उत्पादन विकास विभाग उधमपुर की ओर से कार्यालय परिसर में कोकून मंडी जारी है। आठवें दिन 197 कीट पालकों ने हिस्सा लेकर 6966 किलोग्राम कोकून बेची, जिससे उन्हें 2761575 रुपये की आय हुई है। बुधवार को 1400 रुपये उच्चतम बोली और 1189 रुपये प्रति किलोग्राम औसत बोली रही। आठ दिनों में 59227 किलोग्राम कोकून बेची गई है, जिससे कीट पालकों ने 23148820 रुपये की आमदनी हुई है।
विभाग के अधिकारी राजीव गुप्ता ने बताया कि मंडी लगातार जारी है। अभी तक इस साल की उच्चतम बोली 1600 रुपये की रही है। गुणवत्ता के आधार पर रेट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। सरकार की तरफ से कोकून का औसतन मूल्य 800 रुपये निर्धारित करने से उत्पादकों को इस बार अच्छा मुनाफा हो रहा है। विभाग की तरफ से मंडी में कीट पालकों की सुविधा के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।