उधमपुर। शहर के बाड़यां क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान काली दास (45) पुत्र राम दित्ता निवासी उधमपुर के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार रात की है। जानकारी के अनुसार वह बाड़यां क्षेत्र में जा रहा था। इस दौरान बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे जीएमसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहां पर रात 11 बजे के करीब इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद