उधमपुर। संत निरंकारी मिशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लेते दानी। आयोजक
उधमपुर। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की तरफ से संत निरंकारी सत्संग भवन लांसी में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें शहर व ग्रामीण इलाकों से 64 श्रद्धालुओं ने मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया। इस अवसर पर सत्संग का भी आयोजन किया गया। लांसी शाखा के संयोजक महात्मा डाॅ. विनोद साहिब के नेतृत्व में रक्तदान शिविर हुआ। इसका उद्घाटन जोनल इंचार्ज महात्मा बीपी सिंह ने किया। बीपी सिंह ने बताया कि 1986 से लगातार निरंकारी मिशन की तरफ से पूरे विश्व में रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रक्तदान किया जा रहा है। संवाद