उधमपुर। साईं नाथ मंदिर देविका में वीरवार को साप्ताहिक भंडारा किया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय और आसपास के इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी महंत मंगल दास ने बताया कि भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में हवन यज्ञ किया गया और फिर इसकी पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के भंडारा शुरू किया गया, जो दोपहर 12 बजे से लेकर शाम को 4 बजे तक जारी रहा। संवाद