फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भूस्खलन में घायल महिला को बचाकर सैन्यबलों ने पेश की मानवता की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल महिला को वायुसेना, सेना ने हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। जिला प्रशासन किश्तवाड़, भारतीय वायु सेना उधमपुर और भारतीय सेना 26 आरआर ने मिलकर बुंजवाह के किथर से एक महिला को बचाया। यह बचाव अभियान जिला प्रशासन, वायु सेना और सेना के बीच उत्कृष्ट टीमवर्क का परिणाम था।

गुलाम मोहम्मद मलिक की बेटी,उल्फत बानो,पटनाजी गांव से किथर एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वापसी पर, उसे अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन का सामना करना पड़ा, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वायु सेना और सेना के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। इस अभियान का नेतृत्व उप आयुक्त पंकज कुमार शर्मा और तहसीलदार बुंजवाह तेजिंदर शर्मा ने किया।
विज्ञापन

सफल बचाव अभियान : भारतीय वायु सेना और 26 आरआर बटालियन ने मिलकर हेलीकॉप्टर के माध्यम से उल्फत को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और फिर उसे जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यह बचाव अभियान मानवता की सेवा में इन संगठनों की अहम भूमिका को दर्शाता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सराहना : स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन किश्तवाड़, तहसीलदार बंजवाह भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना 26 आरआर की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने महिला को बचाकर मानवता की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें