फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सड़क परियोजना के तहत संरचना मालिकों को मुआवजा वितरण की समीक्षा

विज्ञापन
सड़क परियोजना के तहत लोगों के मुआवजे को लेकर बैठक करते हुए अ​धिकारी व डीडीसी अध्यक्ष। 
विज्ञापन
उधमपुर। जिला विकास परिषद अध्यक्ष लाल चंद ने शनिवार को जिब में गढ़ी-गटयाल सड़क के लंबित 200 मीटर हिस्से के संरेखण के अंतर्गत आने वाले संरचनाओं के मालिकों को मुआवजे के भुगतान की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में, अध्यक्ष ने सहायक आयुक्त राजस्व के साथ इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की। अध्यक्ष को बताया गया कि 91,53,900 रुपये में से कुल 18,32,930 रुपये मुआवजा 9 संरचना मालिकों को वितरित कर दी गई है। शेष राशि विघटन प्रक्रिया शुरू होने के बाद वितरित की जाएगी। अध्यक्ष ने संरचना मालिकों से सहयोग करने और परियोजना का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए स्वयं विघटन शुरू करने का आग्रह किया। अध्यक्ष ने अधिकारियों को सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए क्योंकि इसके लिए निविदा प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। लंबित 200 मीटर हिस्से के चौड़ीकरण और उन्नयन के पूरा होने पर, गढ़ी-घटयाल सड़क जिब-थाथी क्षेत्र और कटरा शहर के लिए बेहतर परिवहन सुविधा सुनिश्चित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें