फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दोमेल से जखैनी तक पुराने हाईवे पर गड्ढे बढ़ा रहे परेशानी

Thu, 25 Apr 2024 06:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर से होकर गुजर रहे पुराने हाईवे पर दोमेल से लेकर जखैनी चौक तक हालत खराब है। जगह-जगह बने गड्ढे यात्रियों और चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। इस कारण हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। इस मार्ग से रोजाना काफी संख्या में सफर करते हैं। लोगों ने विभाग से जल्द सुध लेने की अपील की है।
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 बनने के बाद शहर से गुजर रहे पुराने राजमार्ग की मरम्मत पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता है। इस कारण चलते लंबे समय से शहर के भीतर कई जगहों पर इसकी हालत खराब बनी हुई है। खासकर एमएच चौक के समीप और फिर दोमेल से आगे जखैनी चौक तक इसपर काफी ज्यादा और बडे-बडे गड्ढे बन गए हैं। हालांकि 35 बीआरटीएफ के अधीन आते इस पुराने राजमार्ग की बीच में कभी कभार इसकी मरम्मत भी की जाती है, लेकिन अब कई महीनों से ध्यान नहीं दिए जाने से दोमेल से जखैनी तक काफी गड्ढे हो गए हैं। इससे यात्रियों व चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द रोड की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें